
बेंगलुरु में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाथरूम में सीनियर छात्रा से रेप, जूनियर छात्र गिरफ्तार
AajTak
बेंगलुरु के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक जूनियर छात्र ने अपनी सीनियर छात्रा के साथ कैंपस के अंदर बाथरूम में दुष्कर्म किया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले जूनियर छात्र ने अपनी सीनियर छात्रा से कैंपस के अंदर रेप किया. आरोपी छात्र जीवन गौड़ा को हनुमंथनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
एफआईआर के मुताबिक पीड़िता बीटेक की सातवें सेमेस्टर की छात्रा है और आरोपी जीवन गौड़ा उसी कॉलेज में जूनियर छात्र है. दोनों एक-दूसरे को करीब तीन महीने से जानते थे.
10 अक्टूबर को लंच ब्रेक के दौरान जीवन ने छात्रा को कई बार फोन कर आर्किटेक्चर ब्लॉक के पास मिलने के लिए बुलाया. जब छात्रा वहां पहुंची तो आरोपी ने पहले छात्रा के साथ नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो उसने जबरदस्ती शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी उसे घसीटते हुए पुरुषों के वॉशरूम में ले गया. दरवाजा बंद किया और करीब 1:30 से 1:50 बजे के बीच उसके साथ रेप किया.
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकली और अपने दोस्तों को पूरी बात बताई. कुछ देर बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी. उसके बाद 15 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज करवाई गई.
आरोपी ने घटना के बाद किया था कॉल
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद भी आरोपी जीवन गौड़ा ने पीड़िता को फोन कर पूछा कि क्या उसे पिल की जरूरत है. इससे पुलिस को यकीन हो गया कि आरोपी ने पूरी घटना के बाद भी उसे मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









