
बेंगलुरु: कोरोना से मौत के बाद गायब हो गई थीं दो लाशें, 16 महीने बाद ऐसे हुईं बरामद
AajTak
बेंगलुरु के राजाजीनगर के ईएसआई हॉस्पिटल में दो शव मिले हैं. ये शव कोरोना मरीजों के हैं, जिनकी मौत पहली लहर के वक्त हुई थी. ये शव मुर्दाघर में मिले हैं. इनका अंतिम संस्कार किया जाना था, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से ऐसा नहीं हो सका.
कर्नाटक में बेंगलुरु से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां राजाजीनगर के ईएसआई हॉस्पिटल में दो शव मिले हैं. ये शव कोरोना मरीजों के हैं, जिनकी मौत पहली लहर के वक्त हुई थी. ये शव मुर्दाघर में मिले हैं. इनका अंतिम संस्कार किया जाना था, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से ऐसा नहीं हो सका. भाजपा विधायक सुरेश कुमार ने अस्पताल प्रशासन से इस मामले में जांच करने के लिए कहा है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











