
बेंगलुरु के स्कूल-कॉलेजों में बम की धमकी, फर्जी मेल से मचा हड़कंप, बम स्क्वॉड तैनात
AajTak
बेंगलुरु के RV कॉलेज और चित्रकला परिषद समेत कई संस्थानों को बम की झूठी धमकी वाले ईमेल मिले. छात्रों को एहतियातन बाहर निकाला गया और बम स्क्वॉड ने जांच की. ईमेल फर्जी निकले, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल को भेजने वाले का पता लगाने में लगाया गया है.
बेंगलुरु के कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों को मंगलवार सुबह बम की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया. धमकी RV कॉलेज और चित्रकला परिषद सहित कई स्कूलों और कॉलेजों को भेजी गई थी. ईमेल की जानकारी तब सामने आई जब संस्थानों का स्टाफ कार्यालय खोलने के बाद मेल चेक कर रहा था.
सूचना मिलते ही संबंधित संस्थानों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया. सुरक्षा के लिहाज से छात्रों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया और बम स्क्वॉड तथा स्निफर डॉग यूनिट्स को सभी प्रभावित परिसरों में तैनात कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: स्कूलों को बम की धमकी मिले तो क्या करें? शिक्षकों और स्टाफ को ट्रेनिंग देगी दिल्ली पुलिस
पुलिस की शुरुआती जांच में यह ईमेल फर्जी पाए गए और किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. पुलिस ने संबंधित संस्थाओं की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज कर ली है और ईमेल भेजने वाले की पहचान व मंशा जानने के लिए साइबर सेल के जरिए जांच शुरू कर दी गई है. वहीं, बेंगलुरु पुलिस ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने की बात कही है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
3 कॉलेजों को भी मिली थी बम की धमकी
इससे पहले अक्टूबर 2024 में बम की धमकी वाला ईमेल बेंगलुरु के तीन प्रमुख कॉलेजों को भेजा गया, जिसमें बीएमएस कॉलेज, एमएस रमैया कॉलेज और बीआईटी कॉलेज को ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी में कहा गया था कि इन संस्थानों में बम रखे गए हैं. ये कॉलेज सदाशिवनगर, हनुमंत नगर और बसवनगुडी में स्थित हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







