
बेंगलुरु: एक्सीडेंट के बाद शख्स को स्कूटी सवार ने घसीटा, वायरल हो रहा खौफनाक VIDEO
AajTak
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक व्यक्ति को रोड पर घसीटे जाने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं है. इस मामले में पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बेंगलुरु में दोपहिया वाहन से एक शख्स को रोड पर घसीटे जाने का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि रांग साइड से आ रहे स्कूटी सवार ने कार में टक्कर मार दी. इसके बाद जब कार के ड्राइवर ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लाग.
इस दौरान कार ड्राइवर ने पकड़ने की कोशिश की तो बाइक सवार उसे घसीटता ले गया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि यह घटना कब हुई, यह स्पष्ट नहीं है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बेंगलुरु के मगदी रोड के पास होसाहल्ली मेट्रो स्टेशन के करीब हुई है. बताया जा रहा है कि एक बाइक स्कूटी सवार ने रांग साइड से आकर कार में टक्कर मार दी थी. इस पर कार के ड्राइवर ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा.
यहां देखें वीडियो
इसके बाद कार ड्राइवर ने स्कूटी को पकड़ लिया, लेकिन वह स्कूटी को भगाने लगा और ड्राइवर को भी रोड पर घसीटते हुए ले गया. इस दौरान रोड पर चल रहे अन्य कुछ राहगीरों ने घटना को मोबाइल में कैद कर लिया और तुरंत स्कूटी सवार युवक को रोकने की कोशिश की.
ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








