
बेंगलुरुः कुत्ते के भौंकने से भड़का शख्स, गोलियां बरसाकर ले ली जान
AajTak
बेंगलुरु के मेडागोंडानहल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी एयरगन से एक कुत्ते की हत्या कर दी. इसकी वजह सिर्फ ये थी कि कुत्ता उस व्यक्ति पर भौंक रहा था. फायरिंग के बाद कुत्ता वहां से भाग गया. लेकिन कृष्णप्पा ने उसका पीछा किया और एक खेत में उस पर दोबारा फायरिंग कर दी. इस दौरान आरोपी ने कुत्ते पर कई राउंड फायर किए.
दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में हाल ही में कुत्तों के हमले की कई खबरें सामने आई हैं. इसमें पालतू डॉग से लेकर स्ट्रीट डॉग्स भी शामिल हैं. इसके बाद लोगों का रवैया डॉग्स को लेकर थोड़ा बदलता जा रहा है. लोग अपनी सेफ्टी के कई उपाय कर रहे हैं. वहीं बेंगलुरू में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां डोड्डाबल्लापुरा के मेडागोंडानहल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी एयरगन से एक कुत्ते की हत्या कर दी. घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. आरोपी की पहचान कृष्णप्पा (45) के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि कृष्णप्पा ने कुत्ते को सिर्फ इसलिए गोली मारी, क्योंकि वह उसके भौंकने से नाराज था. पुलिस के अनुसार कृष्णप्पा ने कुत्ते को कई बार गोली मारी, क्योंकि वह कथित तौर पर उस पर भौंक रहा था. हालांकि शुरुआती फायरिंग के बाद कुत्ता वहां से भाग गया. लेकिन कृष्णप्पा ने उसका पीछा किया और एक खेत में उस पर दोबारा फायरिंग कर दी. इस दौरान आरोपी ने कुत्ते पर कई राउंड फायर किए.
एजेंसी के मुताबिक डॉग की देखभाल करने वाले एक स्थानीय व्यक्ति हरीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. लिहाजा आऱोपी के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और IPC की धारा 429 (मवेशियों को मारना या अपंग करना, आदि) के तहत FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने बताया कि आऱोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.
वहीं हाल ही में केरल के कासरगोड का एक मामला सामने आया था, जिसमें एक पिता एयर गन लेकर अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए निकले थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. जो शख्स आवारा कुत्तों के डर से हाथों में एयर गन लेकर बच्चों को स्कूल पहुंचाने निकले थे, उनका नाम समीर है. राज्य भर में आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के बीच अब समीर का यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
ये भी देखें

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









