
'बृजभूषण सिंह के जेल जाने तक जारी रहेगा धरना', जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों का ऐलान
AajTak
बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत कई पहलवान कुश्ती महासंघ अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं. पहलवानों का आरोप है कि महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण होता है. इसके साथ ही महासंघ के अध्यक्ष पर तानाशाही और मनमानी करने का भी आरोप लगाया है.
सरकार ने बृजभूणष शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की पहलवानों की मांग को मान लिया गया है. शुक्रवार को सॉलिसिटर जनरल ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी. इस बीच अब पहलवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपील है कि बृजभूषण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए और जेल भेजा जाए. शाम चार बजे जंतर-मंतर पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पहलवानों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका धरना अभी खत्म नहीं होगा.
दरअसल, अभी तक माना जा रहा था कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पहलवान अपना धरना खत्म कर देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया है. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विनेश फोगाट ने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है. बृजभूषण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए, वह अपने पदों का दुरुपयोग कर सकते हैं. हमें किसी भी कमेटी या कमेटी के सदस्य पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ FIR तक नहीं थी. लड़ाई बृजभूषण सिंह को सजा दिलाने की है. बृजभूषण सिंह को जेल में डाला जाए. उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी से अपील करती हूं कि नैतिक आधार पर बृजभूषण को सभी पदों से बर्खास्त किया जाना चाहिए. वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं.
विनेश फोगाट ने कहा कि मेरा खिलाड़ियों से अभी भी अपील है और पहले भी रही थी कि अगर खेलों को बचाना है तो ऐसे लोगों के चंगुल से स्पोर्ट को छुड़ाना होगा. ये सिर्फ कुश्ती की बात नहीं है, ये हर स्पोर्ट की बात है. सभी परेशान हैं. अगर देश में स्पोर्ट्स को भविष्य में बचाना है तो एक साथ आना होगा.
सबूत को लेकर उन्होंने कहा FIR दर्ज करने के लिए काफी सबूत हैं. अब जो भी सबूत हमें देने होंगे, वो हम सुप्रीम कोर्ट में देंगे, न कि किसी कमेटी के सामने. जो FIR पहले दिन होनी चाहिए थी, उसे दर्ज होने में 6 दिन लग गए.
बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए: बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया ने धरना खत्म नहीं करने की बात करते हुए कहा कि हमारा धरना जारी रहेगा. मैं दिल्ली पुलिस को बताना चाहता हूं कि बृजभूषण कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं. अगर अध्यक्ष यौन उत्पीड़न करते हैं तो पहलवान किससे संपर्क करेंगे. दिल्ली पुलिस को बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए. जितने भी खिलाड़ियों ने सपोर्ट किया है, उनको धन्यवाद. दो ओलंपियन ने हमारे लिए ट्वीट किया है, ये बड़ी बात है. बृजभूषण को जेल में डालना चाहिए. फेडरेशन का अध्यक्ष ही अगर शोषण करेगा तो कैसे चलेगा. हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है. देखते हैं पुलिस क्या करती है. पीएम से अपील है कि बृजभूषण को हर पद से हटाया जाए. वो पद का इस्तेमाल कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट पर पूरा यकीन है कि हमारे साथ इंसाफ होगा.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











