
'बृजभूषण देश नहीं हैं, मेरे अपने मेरे साथ खड़े हैं', बोलीं कांग्रेस नेता विनेश फोगाट, जुलाना में शुरू किया प्रचार
AajTak
पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के आरोपों पर विनेश फोगाट ने कहा, 'बृजभूषण देश नहीं हैं, मेरा देश मेरे साथ खड़ा है. मेरे अपने मेरे साथ हैं.' उनसे पूछा गया, आरोप हैं कि कांग्रेस ने आपको आंदोलन पर बिठाया था, जवाब में उन्होंने कहा कि हमें जंतर-मंतर पर बैठने की अनुमति बीजेपी ने ही दी थी.
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जुलाना सीट से रेसलर विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है. विनेश और बजरंग पूनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हुए थे. शाम को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नाम फाइनल होने के बाद विनेश अब अपने चुनाव प्रचार में जुट गई हैं.
रविवार को उन्होंने जुलाना में प्रचार किया जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया. मीडिया से बात करते हुए विनेश ने पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि 'बृजभूषण सिंह देश नहीं हैं'.
'मेडल का दुख तो उसी दिन कम हो गया...'
पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के आरोपों पर विनेश फोगाट ने कहा, 'बृजभूषण देश नहीं हैं, मेरा देश मेरे साथ खड़ा है. मेरे अपने मेरे साथ हैं.' उनसे पूछा गया, आरोप हैं कि कांग्रेस ने आपको आंदोलन पर बिठाया था, जवाब में उन्होंने कहा कि हमें जंतर-मंतर पर बैठने की अनुमति बीजेपी ने ही दी थी. विनेश ने कहा, 'मेडल का दुख तो उसी दिन कम हो गया था जब मैं लौटकर आई थी और मेरे अपनों ने मेरा स्वागत किया था.'
खाप ने विनेश को स्वर्ण पदक भेंट किया है. इससे पहले खाप उन्हें गदा भेंट कर चुकी है. छह गांवों की खाप पंचायतों और राठी समुदाय ने कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट को इनाम दिया है. मंच से एक खाप नेता ने कहा कि आज से वह सिर्फ विनेश फोगाट नहीं, वह विनेश फोगाट राठी हैं.
'आपकी बेटी आपको निराश नहीं करेगी'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









