
बूढ़ा शरीर, भूलता दिमाग और 81 साल की उम्र... क्या बाइडेन को रिप्लेस कर सकती हैं कमला हैरिस?
AajTak
रिपोर्ट्स की मानें तो 81 साल के बाइडेन के साथ समस्या है कि वह अक्सर चीजें भूल जाते हैं. लेकिन कमला हैरिस के साथ दिक्कत ये है कि लोगों को ही नहीं याद कि अब तक उन्होंने किया क्या है.
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव की ओर बढ़ रहा है. मुकाबला है वर्तमान राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप के बीच. लेकिन बाइडेन को लेकर मतदाता और डेमोक्रेटिक पार्टी असमंजस की स्थिति में हैं. तमाम कारणों में से एक है उनकी उम्र. ऐसे में सवाल है कि अगर बाइडेन नहीं, तो क्या उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ड्रेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बन सकती हैं या फिर कोई नया चेहरा बाइडेन को रिप्लेस करेगा.
रिपोर्ट्स की मानें तो 81 साल के बाइडेन के साथ समस्या है कि वह अक्सर चीजें भूल जाते हैं. लेकिन कमला हैरिस के साथ दिक्कत ये है कि लोगों को ही नहीं याद कि अब तक उन्होंने किया क्या है.
प्रेसिडेंशियल डिबेट ने पैदा की चिंताएं
प्रेसिडेंशियल डिबेट में खराब प्रदर्शन ने डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर दूसरे कार्यकाल के लिए बाइडेन की फिटनेस को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं. जैसे-जैसे उन्हें पद से हटाने के सुर बुलंद हो रहे हैं, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस बाइडेन की जगह लेने के लिए एक विकल्प के रूप में उभर रही हैं. हालांकि संभावित उम्मीदवार के रूप में एकमात्र नाम कमला हैरिस का ही नहीं है.
तैयार हो रहे बाइडेन के अन्य विकल्प
कुछ प्रभावशाली डेमोक्रेट्स कमला हैरिस के अलावा बाइडेन के विकल्प बन रहे हैं. इनमें लोकप्रिय कैबिनेट सदस्य और कैलिफोर्निया से गेविन न्यूसोम, मिशिगन से ग्रेचेन व्हिटमर और पेंसिल्वेनिया से जोश शापिरो जैसे डेमोक्रेटिक गवर्नर शामिल हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












