
'बूंदक से धुआं नहीं गोलियां निकालने' की धमकी देने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर
AajTak
यूपी के बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के अवैध पेट्रोल पंप पर योगी सरकार को बुलडोजर चल गया है. उनके पेट्रोल पंप को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सीएम योगी को लेकर विवादित बयान दिया था.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दोबारा सत्ता में वापसी के बाद से ही अवैध रूप से बनी बिल्डिंग पर तेजी से बुलडोजर चल रहा है. अब बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को योगी सरकार ने जमींदोज कर दिया है.
शहजिल इस्लाम पर बिना नक्शा पास कराये पेट्रोल पंप बनाने का आरोप है. बता दें कि शहजिल इस्लाम ने करीब एक हफ्ते पहले विधायक स्वागत समारोह में सीएम योगी पर विवादित बयान दिया था.
विधायक ने कहा था, "उनके मुंह से आवाज़ निकली तो हमारे बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगीं". बयान देने के सात दिनों बाद ही अब विधायक पर बड़ी कार्रवाई हुई. बता दें कि विधायक के जिस पेट्रोल पंप को तोड़ा गया है वो दिल्ली-रामपुर नेशनल हाइवे पर है बना हुआ था.
बुधवार को बरेली में बसपा नेता और ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल के मैरेज हॉल पर योगी सरकार को बुलडोजर चला था. योगेश पटेल चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे.
दरअसल बरेली विकास प्राधिकरण के नये उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने जब से चार्ज संभाला है तबसे अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और उसका शुल्क वसूल कर सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जा रहा है.
यहां देखिए वीडियो

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









