
बुढ़ापे में मौज, हर महीने 12000 पेंशन, LIC की इस पॉलिसी में करना होगा केवल एक बार पैसा जमा
AajTak
LIC अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई शानदार स्कीम चलाती है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए LIC के पास शानदार पॉलिसी है. ऐसी ही LIC की एक स्कीम है एलआईसी सरल पेंशन प्लान (LIC Saral Pension Plan).
निवेश के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) निवेश करोड़ों भारतीयों की पसंद है. सुरक्षित निवेश और उस रकम पर मिलने वाले बढ़िया रिटर्न ने कंपनी को देश में काफी लोकप्रिय बनाया है. LIC अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई शानदार स्कीम चलाती है. इसमें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए LIC के पास शानदार पॉलिसीज है. LIC की ऐसी ही एक स्कीम है - एलआईसी सरल पेंशन प्लान (LIC Saral Pension Plan). मतलब कि आपको निवेश के बाद से ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है.
एकमुश्त करना होता है निवेश
LIC की इस पॉलिसी को लेने के लिए आपको एकमुश्क रकम निवेश करनी होती है. इसके बाद आपको उम्र भर पेंशन मिलती रहेगी. वहीं पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद उसके नॉमिनी को निवेश की राशि वापस लौटा दी जाती है. इस स्कीम को 40 साल की उम्र से लेकर 80 साल की उम्र वाले खरीद सकते हैं. इस स्कीम को आप अकेले या पति-पत्नी साथ मिलकर भी ले सकते हैं. पॉलिसीधारक इस पॉलिसी को शुरू होने की तारीख के छह महीने बाद कभी भी सरेंडर कर सकता है.
हर महीने 12,000 रुपये की पेंशन
मान लीजिए कि कोई भी व्यक्ति हाल ही में रिटायर हुआ है. अगर वह रिटायरमेंट के दौरान मिले पीएफ फंड और ग्रेच्युटी से मिले पैसे को इसमें निवेश कर सकता है. वह इस एकमुश्त निवेश से एन्युटी (Annuity) खरीद सकता है. LIC Calculator के हिसाब से अगर कोई भी 42 साल का व्यक्ति 30 लाख रुपये की Annuity खरीदता है, तो उसे हर महीने 12,388 रुपये राशि पेंशन के रूप में मिलेगी.
लोन की सुविधा उपलब्ध

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











