
बुलेट से महंगी हो गई Bajaj Chetak स्कूटी, दोबारा शुरू हुई बुकिंग 48 घंटे में ही बंद
AajTak
अगर आप बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो अब आपको ज्यादा कीमतें चुकानी पड़ेगी. लॉन्चिंग के बाद कंपनी बजाज चेतक की कीमत दो बार बढ़ा चुकी है.
अगर आप बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो अब आपको ज्यादा कीमतें चुकानी पड़ेगी. कंपनी ने लॉन्चिंग के बाद बजाज चेतक की कीमत दो बार बढ़ा चुकी है. वहीं पिछले हफ्ते कंपनी ने दोबारा बजाज चेतक की बुकिंग शुरू की थी, लेकिन 48 घंटे में कंपनी को बुकिंग बंद करनी पड़ गई. दरअसल, बजाज चेतक 14 जनवरी 2020 को लॉन्च हुआ था. तब से कीमतों में 42620 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. लॉन्च प्राइस के मुकाबले कीमतों में 42% का इजाफा हो चुका है. पिछले साल बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के अर्बन वेरिएंट 1 लाख रुपये और प्रीमियम वेरिएंट 1.15 लाख रुपये में लॉन्च किए गए थे. वहीं पिछले दिनों अर्बन (Urban) वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपये से बढ़कर 1.15 लाख रुपये हो गई, वहीं इसके प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 1.15 लाख रुपये से बढ़कर 1.20 लाख रुपये हो गई. लेकिन अब एक बार फिर कंपनी कीमतों में इजाफा कर दिया है. लॉन्च से अब तक प्रीमियम वेरिएंट की कीमत में 29620 रुपये और अर्बन वेरिएंट की कीमत में 42,620 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












