
बुलेट ट्रेन, हेलीटैक्सी, एयर एंबुलेंस, Inland Waterways, ऐसा होगा 2041 का NCR
AajTak
जानकारी के लिए बता दें कि एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने ड्राफ्ट रीजनल प्लान-2041 को मंजूरी दे दी है. इस मास्टर प्लान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर को झुग्गी मुक्त कर दिया जाएगा, हेलीटैक्सी, एयर एंबुलेंस, बुलेट ट्रेन जैसा अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट रहेगा और दिल्ली के करीबी क्षेत्रों को 30 मिनट के अंदर पूरा करने का प्रयास रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर को सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक माना जाता है. यहां पर हर तरह की सुविधा है, स्टेशन है, एयरपोर्ट है और मेट्रो का एक बड़ा जाल बिछा हुआ है. लेकिन फिर भी बढ़ती आबादी के साथ इस क्षेत्र की जरूरत भी बदल रही है और चुनौतियां भी कई आ रही हैं. अब उन्हीं चुनौतियों को समझते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए अगले 20 साल का रोडमैप तैयार कर लिया गया है. अब पहले से ही अनुमान लगा लिया गया है कि साल 2041 तक कितना बदल सकता है दिल्ली-एनसीआर.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











