
बुलेटप्रूफ जैकेट, बुलेटप्रूफ शील्ड और बंकर... ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में मुसलसल डर का माहौल है!
AajTak
पाकिस्तान में डर का माहौल है. पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर न सिर्फ अपने विदेश दौरे में बल्कि अपने मुल्क के अंदर भी बुलेटप्रुफ जैकेट और बुलेटप्रुफ शील्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं. आसिम मुनीर की तस्वीरें मीडिया में तेजी से सर्कुलेट हो रही हैं.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में मुसलसल खौफ का माहौल है. मुसलसल यानी की लगातार. पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व से लेकर राजनीतिक लीडरशिप डर के साये में जी रहा है. सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर द्वारा लीबिया दौरे के वक्त बुलेटप्रुफ जैकेट पहनने की खबरें मीडिया में लगातार रिपोर्ट की गई हैं. इसके अलावा 24 दिसंबर को आसिम मुनीर जब रावलपिंडी में सेना की 273वीं कॉर्प्स कमांडर कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे तब भी वह बुलेटप्रूफ ट्रांसपैरेंट ग्लास के पीछे थे.
इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के स्ट्राइक के डर से बंकर में जाने की बात तो राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने खुद ही मान ली है. ये सब घटनाएं मिलकर पाकिस्तानी नेतृत्व की असुरक्षा को उजागर कर रहे हैं.
मई 2025 में भारत द्वारा शुरू किए गए इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान की सैन्य और राजनीतिक व्यवस्था को हिला दिया है, और अब देश में लगातार भय का वातावरण बना हुआ है.
पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर हाल ही में लीबिया के दौरे पर गए थे. इस दौरान इस बात की बहुत चर्चा हुई कि पाकिस्तान ने लीबिया में स्थापित बागी सरकार को 4 अरब डॉलर के हथियार बेचने की डील की है.
लेकिन इस दौरे को लेकर को जो खास बात रही वो थी आसिम मुनीर की यूनिफॉर्म.
एक्सपर्ट का आकलन है कि इस दौरे के वक्त आसिम मुनीर ने मिलिट्री यूनिफॉर्म के नीचे बुलेटप्रुफ जैकेट पहन रखी है. आसिम मुनीर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हो रही है. इन तस्वीरों में आसिम मुनीर के सैन्य पोशाक पर आउटलाइन साफ साफ दिख रहा है. इससे पता चलता है कि आसिम मुनीर ने पोशाक के नीचे 'प्रोटेक्टिव गियर' पहन रखा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










