
बुलडोजर से चिनाब पार कर रहे थे युवक, मंझधार में फंसे तो सेना ने बचाया, Video
AajTak
चिनाब नदी में फंसे दो युवकों को पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद बचा लिया है. दोनों युवक पद्दार के शोल गांव में चिनाब के तेज बहाव में फंस गए थे.
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना और किश्तवाड़ पुलिस ने चिनाब नदी में फंसे दो युवकों को पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद बचा लिया है. दोनों युवक पद्दार के शोल गांव में चिनाब के तेज बहाव में फंस गए थे. सेना और पुलिस की संयुक्त त्वरित और साहसी कार्रवाई के बाद दोनों को बचा लिया गया है.
बीती रात करीब छह बजे सुनील और बबलू नाम के दो युवक अपनी जेसीबी में सवार होकर चिनाब नदी को पार करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान पानी के तेज बहाव में फंस गए. नागरिक प्रशासन द्वारा घटना की सूचना मिलते ही 17 आरआर बटालियन के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे.
नदी के बढ़ते हुए जल स्तर और पानी के तेज बहाव ने रेस्क्यू ऑपरेशन में और मुश्किलें खड़ी की. सेना के दो कर्मियों ने साहसी काम करते हुए पुल से रस्सी बांधकर नदी पार की.
जेसीबी की छत पर बैठे थे युवक
दोनों युवक जेसीबी की केबिन से बाहर आ गए थे और बचाव के इंतजार में छत पर बैठ गए थे. 4-5 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में आखिरकार दोनों युवकों को आधी रात में बचा लिया गया. दोनों युवकों के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद गांव वालों और सरपंच ने भारतीय सेना, पुलिस और जीआरईएफ और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










