
बुलंदशहर में ऑक्सीजन सिलेंडर जोरदार धमाका, भरभराकर गिरा मकान, 6 की मौत, देखें मौके की तस्वीरें
AajTak
Oxygen Cylinder Explosion: यूपी के बुलंदशहर में ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका होने से ब्लास्ट हुआ. हादसे में 6 लोगों की जान चली गई. मरने वालों में 2 बच्चे और एक महिला भी शामिल है. बुलंदशहर की आशापुरी कॉलोनी के एक घर में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में हुआ ये धमाका हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि सिलेंडर ब्लास्ट की क्षण भर में मकान भरभराकर ढह गया. सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मकान गिरने से कई लोग मलबे में दबे, मलबा हटाने का काम जारी है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











