
'बुरी आत्मा का साया है...' बोलकर घर से घुसे तांत्रिक ने की नाबालिग से रेप की कोशिश
AajTak
सीतामढ़ी के एक गांव में झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने नाबालिग के साथ रेप का प्रयास किया. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. यह मामला एक हफ्ते पहले का बताया जा रहा है.
बिहार के सीतामढ़ी में नाबालिग लड़की के सिर पर बुरी आत्मा का साया बताकर एक तांत्रिक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. इस मामले में पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वो अपनी बेटी के साथ घर में थी, ठीक उसी वक्त कथित बाबा आया. उसके बाद कहा कि तुम्हारी बेटी पर बुरी आत्मा का साया है, तुम बाहर जाओ. उसके बाद वो उनकी बेटी को घर में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. जब नाबालिग ने इसका विरोध किया, तो उसे गाली देने लगा.
यह घटना एक सप्ताह पहले हुई थी और उसके बाद पंचायत की तरफ से मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी. लेकिन पीड़ित परिवार ने आखिरकार थाने में केस दर्ज कराया. जिसमें नानपुर के पोखरैरा गांव निवासी मुख्य आरोपी सनाउल रहमान उस्मानी उर्फ बाबा, अकीलउर रहमान उर्फ नोमानी और मोहम्मद जमाली समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










