
बुरहान वानी के ग्रुप का आखिरी आतंकी फारूक नाली कुलगाम मुठभेड़ में ढेर, दहशतगर्द पर था 10 लाख का इनाम
AajTak
घाटी में हिज्बुल मुजाहिदीन को बड़ा झटका देते हुए दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में बेहीबाग के पास 10 घंटे लंबे ऑपरेशन में हिज्बुल के 5 आतंकवादी मारे गए. खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त बल यानी 34RR, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने कादर गांव में दबिश दी. जैसे ही तलाशी अभियान शुरू किया गया, एक घर में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 आतंकी मारे गए. इसमें फारूक नाली और हिज्बुल मुजाहिदीन के 4 आतंकवादी शामिल हैं. फारूक नाली वही आतंकी था जो बुरहान वानी का आखिरी जीवित साथी था. फारूक नाली सबसे उम्रदराज हिज्बुल कमांडर था, जो A++ कैटेगरी का था. उसके नाम पर 37 आतंकी FIR दर्ज थीं और उसके सिर पर 10 लाख का इनाम था.
घाटी में हिज्बुल मुजाहिदीन को बड़ा झटका देते हुए दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में बेहीबाग के पास 10 घंटे लंबे ऑपरेशन में हिज्बुल के 5 आतंकवादी मारे गए. खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त बल यानी 34RR, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने कादर गांव में दबिश दी. जैसे ही तलाशी अभियान शुरू किया गया, एक घर में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद भीषण गोलीबारी शुरू हो गई.
अधिकारियों ने बताया कि तड़के शुरू किए गए अभियान में सुरक्षाबल के 2 जवान घायल हो गए. संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार रात जिले के बेहीबाग इलाके के कद्देर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, क्योंकि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. कई घंटों तक गोलीबारी जारी रही. आतंकवादियों ने घर छोड़कर पास के बगीचे में भागने की कोशिश की, हालांकि सुरक्षाबलों की गोलीबारी से उनका प्रयास विफल हो गया और मुठभेड़ में 5 आतंकी मारे गए.
आतंकियों के पास से 5 एके राइफल, गोला-बारूद, ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार और युद्ध सामग्री बरामद हुई. इन 5 आतंकवादियों के खात्मे से न केवल शोपियां और कुलगाम में हिज्बुल की मौजूदगी खत्म हुई है, बल्कि कश्मीर में आतंकवाद को भी बड़ा झटका लगा है.
फारूक नाली को A++ आतंकी की कैटेगरी में डाला गया था, उसके खिलाफ 37 एफआईआर दर्ज थीं और उसके सिर पर 10 लाख का नकद इनाम था. वह वेश बदलने में माहिर था, नाली सुरक्षाबलों की घेराबंदी और तलाशी अभियानों से कई बार भागने में सफल रहा था. उसे पकड़ने के लिए विशेष रूप से गठित की गई पुलिस के अनुसार हालिया घटना अक्टूबर में हुई थी, जब इसी तरह के ऑपरेशन के दौरान वह मोटरसाइकिल पर भागकर सुरक्षा बलों को चकमा देने में कामयाब रहा था.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









