
बुमराह की तरह ये खिलाड़ी भी हारे एंकर्स पर दिल, इंटरव्यू में ही हुए 'बोल्ड'
AajTak
जसप्रीत बुमराह अकेले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जिन्होंने किसी स्पोर्ट्स एंकर या टेलीविजन प्रेजेंटेटर को अपना जीवनसाथी चुना है. इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स स्पोर्ट्स एंकर पर फिदा हो चुके हैं.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सोमवार को स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. दोनों के रिलेशनशिप को लेकर फैंस के बीच सुर्खियां काफी पहले से आने लगी थीं. हालांकि, बुमराह और संजना ने कभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की. बुमराह और संजना की लव स्टोरी मैदान पर इंटरव्यू से शुरू हुई और फिर दोनों ने जिंदगीभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला कर लिया. संजना ने आईपीएल, वर्ल्ड कप और प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के दौरान कई शो होस्ट किए हैं. जसप्रीत बुमराह अकेले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जिन्होंने किसी स्पोर्ट्स एंकर या टेलीविजन प्रेजेंटेटर को अपना जीवनसाथी चुना है. इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स स्पोर्ट्स एंकर पर फिदा हो चुके हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












