
बुजुर्ग शख्स ने तेज रफ्तार में ऑटो पायलट मोड पर चलाई बाइक, देख हैरान हुए लोग- VIDEO
AajTak
वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे ये शख्स लापरवाह तरीके से बाइक चला रहा है. उसने अपने हाथ भी फोल्ड किए हुए हैं. आसपास अन्य वाहन भी चलते हुए देखे जा सकते हैं.
एक बुजुर्ग शख्स इस वक्त इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है. उसने तेज रफ्तार में ऑटो पायलट मोड पर बाइक चलाई थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वो बिना हाथों का इस्तेमाल किए रॉयल एनफील्ड बुलेट चला रहा था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ये जगह पंजाब का पटियाला बताई जा रही है. वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे ये शख्स लापरवाह तरीके से बाइक चला रहा है. उसने अपने हाथ भी फोल्ड किए हुए हैं. आसपास अन्य वाहन भी चलते हुए देखे जा सकते हैं.
वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @_kannanjain_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे 1000thingsinludhiana नाम के अकाउंट से रीशेयर किया गया है. बुजुर्ग शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. लेकिन लोग इस वीडियो को देखकर हैरत में जरूर पड़ रहे हैं. वीडियो को बाइक के करीब से गुजर रही कार से बनाया गया है. बाइक कार के एकदम पास से गुजरती है. जिस तरह बुजुर्ग शख्स बाइक चला रहा है, उससे सड़क हादसा भी हो सकता था. शख्स ने चश्मा लगाया हुआ है. वो काफी आराम से बाइक की सीट पर बैठा है.
इस वीडियो को अभी तक बड़ी संख्या में लोगों ने देख लिया है. लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ये केवल भारत में हो सकता है.' वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. जहां कुछ लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग ये जानना चाह रहे हैं कि शख्स बिना गियर बदले बाइक कैसे चला रहा है. कुछ लोगों ने इस बात का मजाक उड़ाया कि भारत में टेस्ला की कोई जरूरत नहीं है. हालांकि, कुछ ऐसे भी मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें स्टंट करना वास्तव में खतरनाक साबित हुआ है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











