
बीस की उम्र में किया मर्डर, 43 साल की उम्र में हो सका गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से भागना चाहता था विदेश
AajTak
मुंबई पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को 20 साल बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, इस आरोपी ने मुंबई के होटल में अपने साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और उसके बैग से एक लाख 30 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया था. वारदात को अंजाम देते समय आरोपी 20 साल का था, अब उसकी उम्र 43 साल है.
मुंबई पुलिस ने हत्या के आरोपी को 20 साल बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी साल 2003 में की गई हत्या के मामले में फरार चल रहा था. मुंबई पुलिस ने दो दशक में कई बार बिहार में छापेमारी की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा. पिछले बीस साल से सिर्फ मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी क्षेत्र की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी.
जानकारी के अनुसार, हत्या की वारदात साल 2003 में विले पार्ले के नेस्ट होटल में हुई थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी रूपेश राय ने दीपक राठौड़ नाम के व्यक्ति की होटल के रूम में चाकू मारकर हत्या कर दी थी. वे दोनों दिल्ली से आए थे.
मृतक दीपक मुंबई में कपड़े के बिजनेस के सिलसिले में आया था. रूपेश भी उसके साथ पहुंचा था. जब हत्या की गई थी, उस समय रूपेश राय 20 साल का था, अब उसकी उम्र 43 साल का है. साल 2003 में वारदात के बाद सांताक्रूज पुलिस थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था.
इस मामले में कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि आरोपी ने अपना नाम बदल लिया था. वह अतुल केडिया के नाम से लोगों के बीच रह रहा था. उसने झारखंड से जारी आधार बनवा लिया था और पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया था.
होटल के कमरे में हुआ था विवाद, चाकू से किया था हमला
कमिश्नर ने बताया होटल के कमरे में जब रूपेश राय और दीपक राठौड़ खाना खा रहे थे, तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. इसी बीच राय ने गुस्से में आकर चाकू उठा लिया और दीपक पर हमला कर दिया था. दीपक राठौड़ मुंबई में कपड़े का कारोबार करना चाहता था, वह उसी के लिए मुंबई आया था.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










