
बीवी का कत्ल, अरबपति कारोबारी को उम्रकैद और 'मास्टरमाइंड' गर्लफ्रेंड की रिहाई... ज्योति हत्याकांड की खौफनाक कहानी!
AajTak
Jyoti Murder Case: कानपुर का बहुचर्चित ज्योति मर्डर केस सुर्खियों में है. इस मामले में कत्ल के साजिशकर्ता पीयूष श्यामदासानी की प्रेमिका मनीषा मखीजा को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरी कर दिया है. उस पर हत्या की साजिश रचने में सहभागी होने का आरोप था. उसे इस जघन्य कांड का मास्टरमाइंड भी कहा गया था.
उत्तर प्रदेश के कानपुर का बहुचर्चित ज्योति मर्डर केस एक बार फिर सुर्खियों में है. इस मामले में कत्ल के साजिशकर्ता पीयूष श्यामदासानी की प्रेमिका मनीषा मखीजा को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरी कर दिया है. उस पर हत्या की साजिश रचने में सहभागी होने का आरोप था. लेकिन कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उसे आरोप मुक्त कर दिया है. इसके साथ ही ज्योति के पति पीयूष सहित पांच दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा गया है.
10 साल पहले हुए इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे देश को झकोझर दिया था. किसी को भरोसा नहीं हो रहा था कि कोई पति इतनी निर्दयता के साथ अपनी पत्नी का कत्ल करा सकता है. शादी के बाद महज 20 महीने के अंदर आखिर उसके मन में पत्नी के लिए इतनी नरफत कैसे आई कि वो कातिलों से ये कहा कि जब वो उसकी पत्नी का कत्ल करेंगे, तो वो उसकी चीख सुनना चाहता है. आइए ज्योति हत्याकांड खौफनाक कहानी को जानते हैं.
रविवार, 27 जुलाई 2014. कानपुर उस दिन भी रोज की तरह कारोबार में मसरूफ था. दोपहर का वक्त था. तभी शहर के एक बड़े कारोबारी के बेटे पीयूष श्यामदसानी ने पुलिस को इत्तिला दी कि बाइक सवार बदमाशों ने उसकी पत्नी को कार समेत अगवा कर लिया है. उनके साथ मारपीट की गई है. बदमाशों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब वो 12:30 बजे अपनी पत्नी ज्योति के साथ होंडा अकॉर्ड कार में सवार होकर कार्निवल नामक एक रेस्टोरेंट से घर लौट रहा था.
इस घटना की सूचना पुलिस को देने वाला शख्स कोई मामूली नहीं था, बल्कि शहर के अरबपति कारोबारी ओम प्रकाश दासानी का छोटा बेटा था. लिहाजा पूरा पुलिस अमला हरकत में आ गया. शहरभर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई थी. पुलिस अब पीयूष की कार और पत्नी ज्योति को तलाश कर रही थी. पीयूष का रो-रो कर बहुत बुरा हाल था. वो पांडुनगर में अपने बंगले पर आ चुका था. ज्योति के अगवा हो जाने ख़बर पूरे शहर में आग की तरह फैल चुकी थी.
पीयूष ने पुलिस को बताई थी ऐसी कहानी
दासानी परिवार के आवास पर उनके रिश्तेदार और कारोबारी जुटने लगे थे. पुलिस के तमाम आला अफसर भी मौके पर पहुंच चुके थे. कानपुर के आईजी, डीआईजी और एसएसपी पीयूष से घटना के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश कर रहे थे. पीयूष ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ होंडा अकॉर्ड कार से करीब 11.30 बजे रेस्टोरेंट से निकले थे. रास्ते में उनकी पत्नी ज्योति ने लॉन्ग ड्राइव पर जाने की बात कही थी. पीयूष उसे मना कर दिया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











