
बीमे के पैसों के लिए मरीजों को धमकाकर जबरन ऑपरेशन! देखें राजस्थान के अस्पताल का हाल
AajTak
राजस्थान में बीमारी दूर करने के नाम पर मरीजों को एक अस्पताल ने जिंदगी भर का दर्द दे दिया. मामला जयपुर का है, जहां चिरंजीवी बीमा योजना का पैसा लूटने के लिए आरोप है कि रजत अस्पताल ने मरीजों का जबरन ऑपरेशन कर दिया. दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री की सबसे पसंदीदा योजना को अस्पतालों ने लूट का जरिया बना लिया है, कहा ऑपरेशन नहीं करवाओगे तो 7 हजार रुपये देने पड़ेंगे. अगर ऑपरेशन नहीं करवाओगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई भी होगी. जयपुर से शरत कुमार की ये exclusive रिपोर्ट देखिए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











