
बीमार पति, मददगार 'दोस्त' और अवैध संबंध... दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात
AajTak
दिल्ली में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने शक की वजह से अपनी पत्नी के सबसे करीबी दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी और उस युवक के बीच अवैध संबंध हैं. पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है.
दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले के गोकुलपुरी में अवैध संबंध के शक में एक 42 साल के शख्स ने अपनी पत्नी के दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान गौरी शंकर यादव के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान 28 वर्षीय रवि कुमार के तौर पर की गई है.
आरोपी गौरी शंकर यादव की 35 वर्षीय पत्नी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली है. उसने पुलिस को आपबीती सुनाई. उसने बताया कि रवि उसका करीबी दोस्त था. उसने उसका वक्त साथ दिया था जब वो सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी. करीब 10 महीने पहले आरोपी गौरी शंकर बीमार होकर अस्पताल में भर्ती था.
उस समय रवि ने ही महिला की रोजाना की जरूरतों को पूरा करने में मदद की थी. इतना ही नहीं उसकी मदद से ही महिला ने अपने बच्चों का पेट पालने के लिए गोकुलपुरी में एक फूड स्टॉल शुरू किया था. करीब एक महीने पहले जब रहने का संकट आया, तो रवि ने ही उसे एक कमरा किराए पर दिलाने में मदद की थी.
वहां वो अपने बच्चों के साथ रह रही थी. इस कहानी में मोड़ तब आया जब 6 फरवरी को गौरी शंकर यादव सूरत से दिल्ली वापसलौटा. घर में रवि की मौजूदगी उसे खटकने लगी. उसने रवि और अपनी पत्नी के रिश्तों को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया. उसे शक था कि दोनों के बीच अवैध संबंध चल रहा हैं, क्योंकि रवि उसके घर में रह रहा था.
7 फरवरी की रात को गौरी शंकर यादव और उसकी पत्नी के बीच रवि को लेकर जमकर झगड़ा हुआ. वो इतना बढ़ गया कि महिला ने विवाद टालने के लिए रवि को छत पर सोने के लिए भेज दिया. लेकिन उसे क्या पता था कि वो रात उसकी आखिरी रात होगी. अगली सुबह जब महिला ऊपर पहुंची तो उसके होश उड़ गए. रवि खून से लथपथ हालत में पड़ा था.
उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को वहां से एक मोटी लकड़ी की छड़ी मिली, जो दो टुकड़ों में टूटी हुई थी और खून से सनी हुई थी. रवि को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी गौरी शंकर यादव को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






