
बीबीसी के ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा, अमेरिका-ब्रिटेन ने कही ये बात
AajTak
बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर इनकम टैक्स की रेड जारी है. इनकम टैक्स ने इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर बीबीसी पर छापेमारी की है. इसी बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने इस छापेमारी पर प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका ने कहा है कि हम दुनिया भर में फ्री प्रेस के महत्व का समर्थन करते हैं.
पीएम मोदी से जुड़े बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच पिछले 22 घंटे से बीबीसी के ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा जारी है. सूत्रों की मानें तो इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी की जांच को लेकर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है.
इनकम टैक्स की यह रेड मंगलवार को तकरीबन 12 बजे से शुरू हुई थी. आयकर टीम की रेड पर बीबीसी ने कहा है कि वो जांच में पूरा सहयोग कर रही है और उम्मीद है इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा.
बीबीसी के ऑफिस पर जारी छापेमारी के बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने भी प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका ने कहा है कि भारत में बीबीसी के ऑफिसों में इनकम टैक्स की रेड से हम अवगत हैं. लेकिन अभी इस पर कोई निर्णय देने की स्थिति में नहीं हैं.
वहीं, ब्रिटेन सरकार के सूत्रों ने कहा है कि बीबीसी के दफ्तर में आयकर की छापेमारी पर सरकार बारीकी से निगरानी कर रही है. हालांकि, इनकम टैक्स की रेड पर ब्रिटेन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
अभी निर्णय देने की स्थिति में नहींः अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "भारत में बीबीस के दफ्तरों में जारी इनकम टैक्स की रेड के बारे में जानकारी है. लेकिन अभी वो कोई निर्णय देने की स्थिति में नहीं हैं. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आपको भारतीय अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए. इस कार्रवाई पर भी मैं वहीं कहूंगा जो समान्यतः मैं कहता आया हूं."

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












