
बीजेपी-RSS नेताओं की टारगेट किलिंग, यहूदी भी निशाने पर... अहमदाबाद से गिरफ्तार 4 आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम
AajTak
पुलिस ने बताया कि चारों आतंकियों को यहूदियों के प्रमुख स्थलों पर हमले का टास्क दिया गया था. इसके साथ ही बीजेपी, आरएसएस के साथ हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग का प्लान भी था. अगर हैंडलर से निर्देश मिलता तो ये सभी मिलकर देश में फिदायीन हमले को भी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे.
अहमदाबाद एयरपोर्ट से पकड़े गए चार ISIS आतंकियों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. गुजरात ATS के हत्थे चढ़े आतंकियों को बड़ा टास्क दिया गया था. एटीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आतंकियों को यहूदियों के प्रमुख स्थलों पर हमले करने और बीजेपी, आरएसएस के साथ हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग का टास्क दिया गया था. दरअसल, एयरपोर्ट से पकड़े गए चारों आतंकी श्रीलंकाई नागरिक हैं. ये चारों श्रीलंका से पहले चेन्नई पहुंचे थे और इसके बाद चेन्नई से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे थे. यह पहुंचने पर गुजरात एटीएस ने इन्हें पाकिस्तान मेड हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया था.
पुलिस के मुताबिक चारों आतंकियों की पहचान मोहम्मद नुसरथ, मोहम्मद नफरान, मोहम्मद फारिस और मोहम्मद रासदीन के रूप में की गई है. पुलिस उपमहानिरीक्षक विकास सहाय ने बताया कि चारों आतंकवादी श्रीलंका के मूल निवासी हैं और इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से कट्टरपंथी बने थे. वे केवल तमिल बोलते हैं और हिंदी या अंग्रेजी नहीं समझते हैं. चेन्नई से अहमदाबाद पहुंचने के बाद चारों आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर के मैसेज का इंतजार कर रहे थे. अहमदाबाद से इन्हें टार्गेट लोकेशन पर पहुंचना था. इन्हें यहां हथियार मिलने वाले थे. उससे पहले ही ATS ने सबको गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि चारों आतंकियों को यहूदियों के प्रमुख स्थलों पर हमले का टास्क दिया गया था. इसके साथ ही बीजेपी, आरएसएस के साथ हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग का प्लान भी था. अगर हैंडलर से निर्देश मिलता तो ये सभी मिलकर देश में फिदायीन हमले को भी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे. सभी आतंकी हाइली ट्रेंड हैं और इनके तार पाकिस्तान से भी जुड़े हुए हैं. आतंकियों का हैंडलर में पाकिस्तान में मौजूद है. गिरफ्तार एक आतंकी ने पाकिस्तान का वीजा भी लिया हुआ था. गिरफ्तार आरोपियों से गुजरात एटीएस के साथ सेंट्रल एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं. एजेंसियों को शक है कि श्रीलंका मूल के इन आतंकियों के तार भारत में मौजूद कुछ लोगों से जुड़े हो सकते हैं.
भारत में पांव पसारने की लगातार कोशिश कर रहा ISIS

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









