
बीजेपी स्थापना दिवस पर फ्यूचर की पॉलिटिक्स के लिए PM मोदी के 5 मंत्र और समझें उनके मायने
AajTak
बीजेपी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने वंशवाद और परिवारवाद को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने भ्रष्टाचारियों की राक्षस से तुलना कर सियासी संदेश देने की भी कोशिश की. साथ ही मिशन-2024 का रोडमैप भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 44वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने बीजेपी के भविष्य की सियासत का खाका खींचते हुए सामाजिक न्याय के बहाने दलित-पिछड़ों को ही सिर्फ साधने की नहीं, बल्कि विपक्ष की कोशिशों पर सीधा प्रहार भी किया. परिवारवाद और भ्रष्टाचार का जिक्र कर उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा तो 2014 में हुए सत्ता परिवर्तन को देश का पुनर्जागरण बताया. पीएम मोदी ने मिशन-2024 का रोडमैप बताया तो वहीं बीजेपी के फ्यूचर पॉलिटिक्स के लिए 5 बड़े मंत्र भी दिए. हम आपको बताएंगे कि पीएम मोदी ने इन मंत्रों के जरिए क्या संदेश देने की कोशिश की.
बीजेपी के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि सामाजिक न्याय हमारे लिए राजनीतिक नारेबाजी का हिस्सा नहीं है, बल्कि हमारे लिए धर्म (आर्टिकल ऑफ फेथ) है. सामाजिक न्याय के नाम पर कुछ लोग सिर्फ दिखावा करते हैं और अपने परिवार का भला करते हैं, लेकिन अपने समाज का भला नहीं करते हैं. भाजपा सामाजिक न्याय को जीती है और उसका पालन करती है. दबे-कुचले, दलित, पिछड़ों और महिलाओं के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से समर्पित है.
पढ़ें: भगवा सफर... जनसंघ से भाजपा तक, 72 साल में 3 से 303 सांसदों तक पहुंची, बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
पीएम ने कहा कि 2014 में दबे कुचले वर्ग ने अपनी आवाज़ बुलंद की. बादशाही वंश ने उनके आवाज़ कुचल के रख दी थी, इसलिए हमारी सरकार ने पहले साल में ही उनके उत्थान का काम किया. 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, 45 करोड़ जनधन खाता और 11 करोड़ शौचालय सामाजिक न्याय का जीता जागता उदाहरण है. ये बिना भेदभाव, बिना तुष्टीकरण और बिना वोटबैंक का ख्याल रखते हुए किया गया है.
प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय पर जोर ऐसे ही नहीं दिया, बल्कि उसके राजनीतिक मकसद भी हैं. मौजूदा समय में सपा से लेकर आरजेडी, जेडीयू और डीएमके जैसे दल सामाजिक न्याय के मुद्दे पर बीजेपी और मोदी सरकार को घेर रहे हैं. जातीय जनगणना की मांग को लेकर दबाव बना रहे हैं. तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने विपक्ष के तमाम ओबीसी-दलित नेताओं को लेकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को धार देने की अपील की. इतना ही नहीं, आरक्षण के मुद्दे पर भी विपक्ष मोदी और बीजेपी की सरकार को घेर रहा है. ऐसे में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के सामाजिक न्याय के मुद्दे को बेअसर करने का दांव चला है, क्योंकि मोदी की सियासत एक तरफ हिंदुत्व की है दूसरी तरफ ओबीसी की है. बीजेपी की सियासी बुलंदी में ओबीसी-दलित वोटर्स की भूमिका अहम रही है. ऐसे में बीजेपी किसी भी सूरत में दलित-पिछड़ों पर अपनी पकड़ कमजोर ढीली नहीं रखना चाहती है, इसलिए पीएम मोदी ने ओबीसी-दलित-महिलाओं के मुद्दे पर फोकस रखा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार और परिवारवादी सियासत पर जमकर हमले किए. उन्होंने कहा कि जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे. इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो बीजेपी भी उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है. मां भारती को इन बुराइयों से मुक्ति दिलाने के लिए कठोर होना पड़े तो कठोर भी हों. परिवारवाद, वंशवाद और क्षेत्रवाद की वंशज है सभी पार्टियां, जबकि भाजपा का कल्चर है एक दूसरे के लिए खप जाना.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








