
बीजेपी से सहमत दिखे थरूर, नोट्स बनातीं प्रियंका और अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन... कैमरे के पीछे ऐसा था संसद का माहौल
AajTak
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान मीडिया गैलरी से जो कुछ दिखा, वह भाषणों से परे था. शशि थरूर की मेज थपथपाकर की गई सहमति, प्रियंका गांधी का चुपचाप नोट्स लेना और अखिलेश यादव की जोश भरी एंट्री... ये सब इस बहस के वो पल थे जो कैमरे में तो थे, लेकिन ज़्यादा चर्चा में नहीं आए.
जब देश के लोग टीवी पर लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह को ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते देख रहे थे, तब संसद के अंदर कुछ और ही चल रहा था. भाषणों के अलावा नेताओं के हावभाव, चुप्पी और अचानक हुए विरोध असली कहानी बता रहे थे. लोकसभा की मीडिया गैलरी से जो कुछ दिखा, वह भाषणों से परे था. शशि थरूर की मेज थपथपाकर की गई सहमति, प्रियंका गांधी का चुपचाप नोट्स लेना और अखिलेश यादव की जोश भरी एंट्री... ये सब इस बहस के वो पल थे जो कैमरे में तो थे, लेकिन ज़्यादा चर्चा में नहीं आए.
शशि थरूर की बीजेपी को सूक्ष्म सहमति
अमित शाह जब पाकिस्तान को करारा जवाब दिए जाने की बात कर रहे थे, तब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी मेज थपथपाकर उनकी बात का समर्थन किया. यह दृश्य इसलिए खास था क्योंकि हाल ही में थरूर ने सरकार की ओर से कूटनीतिक स्तर पर पहल की थी और उनकी खुद की पार्टी यानी कांग्रेस ने उन्हें नजरअंदाज किया था. दिलचस्प बात यह रही कि थरूर कांग्रेस सांसदों के बीच ही बैठे थे, पर गृह मंत्री के विचारों का समर्थन कर रहे थे.
अखिलेश यादव की संख्या बल के साथ एंट्री
गृह मंत्री के भाषण के लगभग दस मिनट बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पूरे दल-बल के साथ लोकसभा में दाखिल हुए, हालांकि डिंपल यादव उनके साथ नहीं थीं. उन्होंने आते ही अपने टैबलेट पर काम शुरू कर दिया और पाकिस्तान का जिक्र होते ही खड़े होकर सवाल दागा- 'पाकिस्तान आपका है?'
इस पर गृह मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, 'आपकी बात होती है क्या पाकिस्तान के साथ?'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






