
बीजेपी से आए धर्म सिंह सैनी को सपा ने क्यों नहीं रोका? घर वापसी को सरकारी दबाव में क्यों बता रही पार्टी
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार से इस्तीफा देकर सपा की साइकिल पर सवारी करने वाले धर्म सिंह सैनी अब उससे उतर गए हैं. वो बुधवार को खतौली में योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी का दामन दोबारा से थामेंगे. धर्म सिंह सैनी एक साल भी सपा में नहीं रह सके और 312 दिन के बाद में पार्टी को अलविदा कह दिया है.
उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा और बीजेपी के बीच शह-मात का खेल जारी है. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्री पद से इस्तीफा और बीजेपी छोड़कर सपा की साइकिल की सवारी करने वाले धर्म सिंह सैनी एक बार फिर से 'घर वापसी' करने जा रहे हैं. मुजफ्फरनगर की खतौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में धर्म सिंह सैनी बीजेपी का दामन फिर से थामेंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्या वजह रही कि पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी का 312 दिन में ही अखिलेश यादव से मोहभंग हो गया है और सपा ने उन्हें क्यों नहीं साथ नहीं रख पाई.
धर्म सिंह सैनी दबाव नहीं झेल पाए-सपा समाजवादी पार्टी का कहना है कि पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी बीजेपी सरकार का दबाव नहीं झेल पाए. सरकार के ब्लैकमेल से बचने के लिए ली उन्होंने बीजेपी में शरण ली है. सपा के प्रवक्ता उदयवीर ने कहा कि आयुष मंत्रालय के भर्ती घोटाले मामले की जांच में तेजी आने के बाद ही धर्म सिंह सैनी वापस बीजेपी का रुख किया है. उन्होंने कहा के बहुत सारे राजनीतिक लोगों में दबाव सहने की क्षमता नहीं होती है. ऐसे में मुकदमों को झेलने की नौबत आ जाए तो सरकार के दबाव को सहना सबके लिए आसान नहीं होती. इसी वजह से धर्म सिंह सैनी वापस बीजेपी जा रहे हैं?
सैनी को सपा क्यों साथ नहीं रख पाई धर्म सिंह सैनी को सपा में आए हुए अभी एक साल भी नहीं हुए थे कि उन्होंने बीजेपी में दोबारा से वापसी करने जा रहे हैं. इस तरह क्या धर्म सिंह सैनी को सपा अपने साथ रोककर नहीं रख पाई. इसे लेकर उदयवीर कहते हैं कि धर्म सिंह सैनी को सपा ने पूरी तरह से सम्मान और तवज्जे दिया है. 2022 के विधानसभा चुनाव में धर्म सिंह सैनी लड़ने आए थे. सपा ने अपनी पार्टी के नेताओं की जगह उन्हें तरजीह दी और टिकट देकर चुनाव भी लड़ाया. नकुड़ सीट से वो बहुत मामूली वोटों से हार गए थे. सपा का वोट उन्हें पूरी तरह से मिला था जबकि उनके ही समाज के लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया था.
उदयवीर कहते हैं कि विपक्ष में रहते हुए हमारे पास इतनी एमएलसी और राज्यसभा की सीटें नहीं थी कि हम राज्यसभा या फिर एमएलसी भेजकर तुरंत एडजस्ट कर पाते. सपा का संगठन अभी बन रहा है, जिसमें पार्टी के तमाम नेताओं को जगह दी जाएगी. उदयवीर कहते हैं कि धर्म सिंह सैनी को सपा ने पूरा सम्मान दिया था और साथ रहते तो निश्चित तौर पर आगे भी हम सम्मान देते, लेकिन सरकार का दबाव नहीं झेल सके और बीजेपी में वापसी कर रहे हैं.
चुनाव से ठीक पहले सपा में आए थे
बता दें कि इसी साल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तपिश गर्म थी तभी धर्म सिंह सैनी ने योगी सरकार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. 13 जनवरी 2022 को धर्म सिंह सैनी ने बीजेपी छोड़ी थी और अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा में शामिल हो गए थे, उस समय बीजेपी के लिए यह बड़ा झटका माना गया था. इसकी वजह यह थी कि धर्म सिंह सैनी लगातार चार बार के विधायक थे और सैनी समुदाय के बड़े नेता माने जाते थे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



