
'बीजेपी ने हर जगह केरोसीन छिड़क रखा है', राहुल गांधी का वो बयान, जिसपर भड़की भाजपा
AajTak
ज्ञानवापी विवाद को लेकर बीजेपी फिलहाल कुछ भी विवादित बोलने से बच रही है. वो लगातार इस मामले को कोर्ट से में सुलझाए जाने की बात कहती है. लेकिन दूसरी तरफ राहुल गांधी ने लंदन से इस मामले में सत्ताधारी बीजेपी को घेरा और बीजेपी पर धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया. देश में ज्ञानवापी विवाद के बाद जो स्थितियां बनी है, उसने हिंदू और मुस्लिम पक्ष की धार्मिक मान्यताओं को बहस के स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है. वैसे तो दोनों पक्ष कोर्ट में अपना अपना दावा पेश कर रहे है. लेकिन इसकी चर्चा देश की गलियों में ही नहीं, विदेशी गलियों में भी होगी ये तय हो गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











