
बीजेपी ने लॉन्च किया 'सौगात-ए-मोदी' अभियान, 32 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचने का टारगेट
AajTak
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि हमें रमज़ान के महीने में मिस्कीन, कमजोर पड़ोसी और गरीब रिश्तेदारों की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए. साथ ही मोर्चा गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज़ और भारतीय नववर्ष के आयोजनों में शामिल होकर जरूरतमंदों को 'सौग़ात-ए- मोदी' किट वितरीत कर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करेगा.
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने 'सौग़ात-ए- मोदी' अभियान लॉन्च किया है. इसके जरिए ईद पर 32 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचने की योजना बनाई गई है. अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने बताया कि रमज़ान के पवित्र महीने और आगामी ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर नवरोज़ और भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 'सौग़ात-ए- मोदी' अभियान के माध्यम से ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचने का काम किया जाएगा. साथ ही ज़िलास्तर पर ईद मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा.
सिद्दीकी ने कहा कि मोर्चे के 32 हज़ार पदाधिकारी 32 हज़ार मस्जिदों से संपर्क कर 32 लाख जरूरतमंदों को 'सौग़ात-ए- मोदी' किट के जरिए ज़रूरत की चीजें पहुंचांएगे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी एक मस्जिद से 100 ज़रूरतमंद व्यक्तियों को चिह्नित कर उन तक 'सौग़ात-ए- मोदी' किट पहुंचाने का काम करेंगे. किट में उनकी ज़रूरत की चीजें उपलब्ध रहेंगी.
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि हमें रमज़ान के महीने में मिस्कीन, कमजोर पड़ोसी और गरीब रिश्तेदारों की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए. साथ ही मोर्चा गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज़ और भारतीय नववर्ष के आयोजनों में शामिल होकर जरूरतमंदों को 'सौग़ात-ए- मोदी' किट वितरीत कर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करेगा. 'सौग़ात-ए-मोदी' अभियान के तहत दी जाने वाली किट में अलग-अलग तरह के समान होंगे. इसमें खाने के समान के साथ-साथ कपड़े और सेवइयां, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, शक्कर भी शामिल है. किट में महिलाओं के लिए सूट का कपड़ा होगा और पुरुषों के लिए कुर्ता पायजामा होगा. जानकारी के मुताबिक इस किट की कीमत 500 से 600 रुपये के आसपास होगी. जमाल सिद्दीक़ी ने ये पैग़ाम मोर्चा के पदाधिकारियों को वर्चुअल बैठक के माध्यम से दिया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










