
बीजेपी ने रेखा गुप्ता पर क्यों लगाया दांव, दिग्गजों को पछाड़ दिल्ली को कैसे मिली महिला मुख्यमंत्री
AajTak
रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी अब महिला मुख्यमंत्रियों की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है. दिल्ली ने कई महिला मुख्यमंत्री देखी हैं, जिनमें कांग्रेस की शीला दीक्षित का 15 साल का शासन भी शामिल है. साथ ही बीजेपी उन महिला वोटर्स पर भी फोकस कर रही है जिन्होंने चुनाव में पार्टी के पक्ष में जमकर मतदान किया है.
दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो चुका है और बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनकर आई हैं और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. साथ ही वह दिल्ली में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली चौथी महिला होंगी. इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं.
बीजेपी ने रेखा गुप्ता को क्यों चुना
मुख्यमंत्री पद की रेस में अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा से लेकर दिल्ली के अनुभवी नेता विजेंद्र गुप्ता जैसे कई दिग्गजों के नाम चल रहे थे. बावजूद इसके पार्टी ने रेखा गुप्ता पर दांव लगाया है. वैश्य समाज से आने वाली रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद से ताल्लुक रखती हैं. बीजेपी ने महिला मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी और सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का साफ संदेश दे दिया है. बीजेपी 13 राज्यों में सत्ता में है लेकिन अब तक पार्टी की कोई महिला CM नहीं थी. हालांकि पहले बीजेपी की ओर से कई राज्यों में महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.
रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी अब महिला मुख्यमंत्रियों की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है. दिल्ली ने कई महिला मुख्यमंत्री देखी हैं, जिनमें कांग्रेस की शीला दीक्षित का 15 साल का शासन भी शामिल है. दिल्ली में AAP की आतिशी और बीजेपी की सुषमा स्वराज भी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. कालकाजी से विधायक आतिशी भी पांच महीने तक कुर्सी पर रहीं. सितंबर 2024 में केजरीवाल के सीएम पद से हटने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी.
महिला वोटर्स पर फोकस
सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की सीएम रहीं. उन्हें विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाया था. हालांकि प्याज की बढ़ती कीमतें समेत कई अन्य मुद्दों की वजह से बीजेपी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद दिल्ली में लगातार 15 साल तक शीला दीक्षित सीएम रहीं. अब फिर से अगले 5 साल दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री रहने की संभावना है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









