
बीजेपी ने कादरी से जानबूझकर कराई मोदी की तारीफ! कांग्रेस के इस आरोप पर क्या बोले भाजपा नेता
AajTak
बिदरी कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी को हाल ही में पद्म श्री से नवाजा गया, जहां कादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि बीजेपी सरकार में मुझे कभी यह सम्मान मिलेगा. इस पर कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने कादरी से जानबूझकर यह बयान दिलवाया है. बीजेपी ने कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुस्लिम वोट बैंक के लिए उन्हें पद्म श्री से नवाजा है. देखें इस पर क्या बोले बीजेपी नेता.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











