
बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ ED में शिकायत, चुनाव से पहले महिलाओं को पैसे बांटने का आरोप
AajTak
चुनाव से पहले पैसे बांटने का आरोप... प्रवेश वर्मा की शिकायत करने ED दफ्तर पहुंचे संजय सिंह
दिल्ली चुनाव से पहले महिलाओं को पैसे बांटने के आरोपों में घिरे प्रवेश वर्मा की मुश्किलें अभी थम नहीं रही हैं. अब AAP सांसद संजय सिंह ने ED दफ्तर पहुंचकर प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है.
ED दफ्तर पहुंचकर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पूर्व भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे.
दिल्ली चुनाव में 'कैश' वाली सियासत
बता दें कि बुधवार से आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर भाजपा को घेर रही है और चुनाव में कैश की एंट्री को लेकर सियासत भी जमकर हो रही है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











