
बीजेपी जो करती है उसका हिंदू धर्म से कोई मतलब नहीं, पेरिस से राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
AajTak
राहुल गांधी ने कहा कि, 'बीजेपी का हिंदू धर्म से लेना-देना नहीं है' बीजेपी की हिंदुत्व विचारधारा पर राहुल ने कहा, मैंने गीता पढ़ी है. उपनिषद पढ़ी है और मैंने अन्य हिंदू किताबें भी पढ़ी हैं और मैं कह सकता हूं कि बीजेपी जो करती है उसमें कुछ भी हिंदू नहीं है. मैंने कभी किसी विद्वान हिंदू से यह नहीं सुना कि आपको उन्हें आतंकित करना चाहिए या उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहिए जो आपसे कमजोर हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेरिस में छात्रों और शिक्षाविदों के साथ बातचीत के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है और उनका हिंदू व हिंदुत्व से कोई मतलब नहीं है. फ्रांस के अग्रणी सामाजिक विज्ञान संस्थान, पेरिस में साइंसेज पीओ यूनिवर्सिटी में शनिवार को बातचीत के दौरान, 53 वर्षीय विपक्षी नेता ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा', विपक्षी गठबंधन की रक्षा की लड़ाई जैसे कई विषयों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक संरचनाएँ, बदलती वैश्विक व्यवस्था और अन्य प्रमुख मुद्दों पर बात की.
मैंने गीता-उपनिषद पढ़ा राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा कि, 'बीजेपी का हिंदू धर्म से लेना-देना नहीं है' बीजेपी की हिंदुत्व विचारधारा पर राहुल ने कहा, मैंने गीता पढ़ी है. उपनिषद पढ़ी है और मैंने अन्य हिंदू किताबें भी पढ़ी हैं और मैं कह सकता हूं कि बीजेपी जो करती है उसमें कुछ भी हिंदू नहीं है. वहां बिल्कुल कुछ भी नहीं है. मैंने कभी किसी हिंदू किताब में नहीं पढ़ा, मैंने कभी किसी विद्वान हिंदू से यह नहीं सुना कि आपको उन्हें आतंकित करना चाहिए या उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहिए जो आपसे कमजोर हैं. ये बीजेपी के लोग हिंदू राष्ट्रवादी नहीं हैं. उनका हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. वे सत्ता पाने के लिए कुछ भी करते हैं. वे कुछ लोगों पर प्रभुत्व चाहते हैं. इसमें कुछ भी हिंदू नहीं है.
भारत की आत्मा के लिए लड़ाई लड़ेगा विपक्ष उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष "भारत की आत्मा" के लिए लड़ने के लिए तैयार है और इस लड़ाई से देश मौजूदा "अशांति" से ठीक होकर बाहर निकल आएगा. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि भारत के 60% लोगों ने विपक्षी दलों को वोट दिया, जबकि सिर्फ 40% ने सत्तारूढ़ दल को वोट दिया. उन्होंने कहा, "तो यह विचार कि बहुसंख्यक समुदाय भाजपा को वोट दे रहा है, यह एक गलत विचार है. बहुसंख्यक समुदाय वास्तव में उन्हें वोट देने से ज्यादा हमें वोट देते हैं."
इंडिया-भारत विवाद पर भी की टिप्पणी इंडिया-भारत विवाद पर उन्होंने कहा कि संविधान में भारत को "इंडिया दैट इज भारत, राज्यों का एक संघ" के रूप में परिभाषित किया गया है. उन्होंने कहा, ये राज्य इंडिया या भारत बनाने के लिए एक साथ आए हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन राज्यों में शामिल सभी लोगों की आवाज जोर से और स्पष्ट रूप से सुनी जाती है और किसी भी आवाज को कुचला या धमकाया नहीं जाता है."

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









