
बीजेपी को 2023-24 में सबसे ज्यादा चंदा, ₹2243 करोड़ के साथ टॉप पर: ADR
AajTak
भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाला चंदा वित्त वर्ष 2022-23 में 719.858 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 2,243.94 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल के मुकाबले 211.72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय दलों के बीच सबसे ज्यादा चंदा भारतीय जनता पार्टी को मिला. पार्टी को कुल 8,358 चंदे मिले, जिसकी रकम कुल मिलाकर 2,243 करोड़ रुपये से ज्यादा है. चुनाव आयोग को सौंपे गए आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट में 20 हजार रुपये से ज्यादा के राजनीतिक चंदे के रुझान पर रिपोर्ट जारी की गई है.
राष्ट्रीय दलों को घोषित कुल चंदा 12,547 रहा, जिसकी कुल रकम 2,544.28 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में 199 फीसदी की बढ़ोतरी है. अकेले बीजेपी द्वारा घोषित चंदे का कुल 88 प्रतिशत है. कांग्रेस 1,994 चंदों के जरिए 281.48 करोड़ रुपये के साथ बहुत दूर दूसरे स्थान पर रही.
क्षेत्रीय पार्टियों की क्या स्थिति?
आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPEP) ने इससे कम राशि की जानकारी दी, जबकि बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने एक बार फिर 20 हजार रुपये से ज्यादा के किसी भी चंदे की घोषणा नहीं की, जो पिछले 18 वर्षों से उसके द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुरूप है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजेपी को मिलने वाला चंदा वित्त वर्ष 2022-23 में 719.858 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 2,243.94 करोड़ रुपये हो गया, जो 211.72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है. इसी तरह, कांग्रेस को मिलने वाला चंदा वित्त वर्ष 2022-23 में 79.924 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 281.48 करोड़ रुपये हो गया, जो 252.18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है.
इसी अवधि में, AAP द्वारा घोषित चंदे में 70.18 फीसदी या 26.038 करोड़ रुपये की कमी आई, जबकि NPEP द्वारा घोषित दान में 98.02 फीसदी या 7.331 करोड़ रुपये की कमी आई.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











