
'बीजेपी को हीरो से जीरो बनाना है...', नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी
AajTak
बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कवायदों के क्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार सोमवार को बंगाल पहुंचे. यहां उन्होंने सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच कई अहम बातें हुईं. इसकी जानकारी दोनों मुख्यमंत्रियों ने दी है. जानिए किसने क्या कहा...
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. राज्य सचिवालय में हुई इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि सीएम ममता के साथ हमारे लंबे समय के रिश्ते हैं. उनके शासन काल में हुए विकास को हमने देखा है. वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि हमारा उद्देश्य बीजेपी को होरी से जोरी बनाना है.
ममता बनर्जी के साथ मीटिंग के बाद बिहार के सीएम ने कहा कि हमने तय किया है कि सभी पार्टियों को एक साथ आकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना चाहिए. विपक्षी दलों को देश के विकास के बारे में सोचने के लिए एक मंच पर आना होगा. बीजेपी को देश के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है. बीजेपी नेताओं को तो केवल अपने प्रचार की चिंता है.
पहले बिहार में एक बैठक करनी चाहिए- ममता बनर्जी
बंगाल में हुई ममता बनर्जी के साथ बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक बहुत सकारात्मक रही. वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस बैठक के बाद कहा, "जेपी आंदोलन बिहार से शुरू हुआ था, इसलिए हमें पहले बिहार में एकता का संदेश देने के लिए एक बैठक करनी चाहिए. इस संबंध में मैंने नीतीश जी से अनुरोध भी किया है".
ईगो का कोई सवाल ही नहीं है- ममता बनर्जी
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बीजेपी का सफाया करना है. मीडिया, फर्जी नैरेटिव और गुंडागर्दी का इस्तेमाल करके बीजेपी हीरो बनी है. विपक्षी दलों की एकजुटता पर ममता ने कहा कि ईगो का कोई सवाल ही नहीं है. हम सामूहिक प्रयास चाहते हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







