
'बीजेपी को हटाने का एक ही रास्ता सपा', Imran Masood ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह
AajTak
सहारनपुर से कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने कल पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने ऐलान किया है कि वे समाजवादी पार्टी में जाएंगे. मसूद ने सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ने और सपा में जाने का ऐलान किया था. इमरान मसूद आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा, मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य यह दिखाते हैं कि उत्तर प्रदेश में सपा और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई है. देखें और क्या बोले इमरान मसूद.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












