
'बीजेपी की सरकार बनी तो सस्ता करेंगे डीजल-पेट्रोल' राजस्थान में PM मोदी का बड़ा दांव
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरतपुर और नागौर में जाटों को साधने के लिए भले तेजाजी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. फिर OBC पर बोलते हुए कहा कि 50 साल बाद कांग्रेस को OBC की याद आ रही है, जबकि राजस्थान में जाटों को आरक्षण BJP सरकार ने ही दिया था. BJP ने पहली बार किसी दलित को मुख्य सूचना आयुक्त राजस्थान के डीग के व्यक्ति को बनाया तो बैठक का विरोध कांग्रेस ने किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में पेट्रोल-डीजल सस्ता करने का बड़ा दांव चला है. प्रधानमंत्री ने भरतपुर में और नागौर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में पेट्रोल और डीजल बहुत महंगा है. BJP की सरकार बनते ही इनके दाम कम करने के लिए समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा राजस्थान में ईआरसीपी यानी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना उसे जल्द पूरा करने का भी वादा किया.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरतपुर और नागौर में जाटों को साधने के लिए भले तेजाजी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. फिर OBC पर बोलते हुए कहा कि 50 साल बाद कांग्रेस को OBC की याद आ रही है, जबकि राजस्थान में जाटों को आरक्षण BJP सरकार ने ही दिया था. BJP ने पहली बार किसी दलित को मुख्य सूचना आयुक्त राजस्थान के डीग के व्यक्ति को बनाया तो बैठक का विरोध कांग्रेस ने किया.
उन्होंने कहा कि रामनाथ कोविद को राष्ट्रपति बनाया था, तब भी विरोध किया था और हमेशा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का विरोध करने वाली पार्टी है. पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब के बाद पहली बार देश के कानून बनाने का जिम्मा हमने राजस्थान के दलित मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दिया है.
गौरतलब है कि भरतपुर और नागौर में जाट और दलित वोट चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. राजस्थान में जाटों और दलितों की आबादी 12-13 फीसदी तक मानी जाती है. इन्हीं को साधने में कांग्रेस-बीजेपी जुटी है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस को ओबीसी और दलित विरोध करार दिया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









