
'बीजेपी और कांग्रेस मिलकर AAP को रोकना चाहते हैं', LG के जांच वाले आदेश पर बोले अरविंद केजरीवाल
AajTak
दिल्ली एलजी की ओर से जांच का आदेश दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा महिला सम्मान और संजीवनी योजनाओं से परेशान है, क्योंकि वह दिल्ली चुनाव हार रही है.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के तहत रजिस्ट्रेशन से संबंधित आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है. दिल्ली की महिला मतदाताओं को प्रति माह 2,100 रुपये देने का वादा करने के बाद AAP की ओर से यह रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है. उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से यह जांच करने को कहा है कि क्या कोई 'अनधिकृत व्यक्ति' दिल्ली की महिलाओं को प्रस्तावित 2,100 रुपये प्रति माह के लिए फॉर्म भरवा रहा है.
दिल्ली एलजी की ओर से जांच का आदेश दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'भाजपा महिला सम्मान और संजीवनी योजनाओं से परेशान है, क्योंकि वह दिल्ली चुनाव हार रही है. महिला सम्मान कार्ड, संजीवनी योजना के लिए लाखों लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं. कई भाजपा नेताओं ने मुझे फोन करके कहा- हमारे लिए चुनाव खत्म हो गया है. इसके बाद उन्होंने पंजीकरण शिविरों पर उत्पात मचाना शुरू किया है. इन योजनाओं के लिए लोगों का रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए वे हमारे शिविरों में गुंडे भेज रहे हैं. उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को कैंपों में भेजा.'
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव के लिए NCP ने जारी की पहली लिस्ट, 11 उम्मीदवारों के नाम
बीजेपी-कांग्रेस मिलकर दिल्ली में AAP को रोकना चाहते हैं
अरविंद केजरीवाल ने कहा- बीजेपी में हिम्मत नहीं है इसलिए उसने कांग्रेस के संदीप दीक्षित से शिकायत दर्ज कराने को कहा. कांग्रेस और बीजेपी मिलकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी को रोकने का काम कर रही हैं. लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा, 'आप महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना के लिए खूब रजिस्ट्रेशन करवाएं. चुनाव जीतने के बाद हम ये दोनों योजनाएं लागू करेंगे.'
उन्होंने कहा, 'बीजेपी वाले क्या जांच करेंगे? इसमें जांच करने के लिए क्या है? इन योजनाओं को लागू नहीं किया गया, यह हमारी पार्टी का चुनावी वादा है. हमने कहा है कि चुनाव के बाद हम इन योजनाओं को लॉन्च करेंगे. भाजपा सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के लिए 2025 का चुनाव लड़ रही है. भाजपा महिला सम्मान योजना बंद करना चाहती है.' उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली वालों ने बीजेपी को वोट दिया तो सरकार बनने पर वे दिल्ली वालों को मिल रही फ्री बिजली, पानी, बस, शिक्षा, सबकुछ बंद कर देंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







