
बीच हाईवे पर मस्ती में झूमते हुए चल रहा था लड़का, सामने से आई कार ने उड़ा दिया, दिल दहला देगा Video
AajTak
उत्तराखंड के देहरादून-ऋषिकेश हाईवे से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें दिखा कि कैसे मस्ती में झूमते हुए एक युवक बीच सड़क पर खड़ा हो गया. तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक की मौत हो गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
उत्तराखंड के देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर तेज रफ्तार ह्यूंडाई i10 कार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी. इससे युवक कई फीट ऊपर हवा में उछला और गिर गया. नीचे गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सड़क हादसे की ये तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक शिवम ऋषिकेश के बनखड़ी मोहल्ले का रहने वाला था. पुलिस ने फिलहाल गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवम खुद ही मस्ती में झूमते हुए बीच हाईवे पर चल रहा है. सामने से उसे गाड़ी आती दिखाई भी दी. लेकिन वो बीच सड़क पर खड़ा रहा.
तभी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार डाली. इससे वह कई फीट ऊपर हवा में उछल गया. फिर नीचे गिरते ही उसके शरीर से खून की धार निकलने लगी. मौके पर ही शिवम की मौत हो गई. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शिवम सड़क पार कर रहा था. तभी कार ने उसे टक्कर मार दी. फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है कि आखिर गलती किसकी थी.
वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि शिवम का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में कार ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है. उधर, सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो जमकर वायरल हुआ है. इस वीडियो को देख किसी के भी होश उड़ जाएंगे.
(ऋषिकेश से सागर शर्मा की रिपोर्ट)

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











