
बीच सड़क पर लेट गई नशे में चूर लड़की, थम गया ट्रैफिक!
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में अचान बीच सड़क पर जाकर एक लड़की लेट गई. लड़की की इस हरकत को देख राहगीर हैरान हर गए.
महाराष्ट्र के पुणे में अचानक बीच सड़क पर जाकर एक लड़की लेट गई. लड़की की इस हरकत को देख राहगीर हैरान रह गए. ये शरारत थी या फिर लड़की नशे में चूर थी. किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था, कि आखिर वह अजीब हरकतें क्यों कर रही है. इसके बाद लड़की ने सड़क पर ऐसी हरकतें करना शुरू कर दी, जो हैरान करने वाली थीं. कभी सड़क पर लेट जाती, तो कभी बैठ कर सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोकने का प्रयास करती. सड़क पर ड्रामा कर रही इस लड़की का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है. पुणे के स्वारगेट इलाके में नेहरु स्टेडियम के पास हीराबाग चौक का ये मामला है. यहां सड़क के बीचो-बीच बैठकर एक लड़की ने राहगीरों को खूब परेशान किया. वह कभी जोर-जोर से चिल्ला उठती, तो कभी गाड़ियों को रोकने का प्रयास करती. कुछ देर के लिए तो इस लड़की ने ट्रैफिक ही जाम कर दिया.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












