बीच सड़क नोटों की गड्डी उड़ाकर मचाई अफरा-तफरी, अब पुलिस की गिरफ्त में यूट्यूबर
AajTak
हैदराबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक यूट्यूबर ने वायरल होने के लिए शहर की एक व्यस्त सड़क पर बाइक से नोटों की गड्डी उड़ा दी. इस हरकत के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया. लोग नोटों को इकट्ठा करने के लिए दौड़ पड़े, जिससे सड़क पर जाम के हालात पैदा हो गए.
सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल युवा क्या-क्या नहीं कर रहे. कोई सड़कों पर अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहा है, तो कोई हथियार लहराते हुए कानून का मखौल उड़ा रहा है. इन हरकतों से वे अक्सर पॉपुलर तो हो जाते हैं, लेकिन इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है.
हैदराबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक यूट्यूबर ने वायरल होने के लिए शहर की एक व्यस्त सड़क पर बाइक से नोटों की गड्डी उड़ा दी. इस हरकत के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया. लोग नोटों को इकट्ठा करने के लिए दौड़ पड़े, जिससे सड़क पर जाम के हालात पैदा हो गए.
नोटों को लूटने के चक्कर में मची अफरा-तफरी
वायरल हो रहे एक वीडियो में यूट्यूबर हर्ष को एक शख्स की बाइक के पीछे बैठा हुआ देखा जा सकता है. इसके बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में यूट्यूबर चलती बाइक से नोटों की गड्डी को हवा में उछाल देता है.
देखें वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि यूट्यूबर के स्टंट से ट्रैफिक में अफरा-तफरी मच जाती है. नोट लूटने के चक्कर में लोग इधर-उधर दौड़ने लगते हैं. यूट्यूबर की इस हरकत से लोग हादसे का शिकार भी हो सकते है. वहीं दूसरी क्लिप में पावर हर्षा नामक यूट्यूबर को हैदराबाद की भीड़-भाड़ वाली जगह पर पैसे फेंकते भी देखा गया. इसकी वजह से वहां भी लोगों में भगदड़ मच गई.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.