
बीच रास्ते में बैठा था टाइगर, तभी पीछे से आ गया हाथी, देखें फिर क्या हुआ...
AajTak
जंगल के सबसे तेज शिकारी कहे जाने वाले टाइगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक्ट्रेस और वन्यजीव कार्यकर्ता दीया मिर्जा ने भी अपने ट्विटर से शेयर किया है.
जंगल के सबसे तेज शिकारी कहे जाने वाले टाइगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक्ट्रेस और वन्यजीव कार्यकर्ता दीया मिर्जा ने भी अपने ट्विटर से शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे, जिसमें दिखाया गया है कि एक हाथी को देखकर किस तरह टाइगर की हालत पतली हो गई. (फोटो/ Twitter) वायरल हुए इस वीडियो में दिखाया गया है कि जंगल में दहशत फैलाने वाला टाइगर बीच रास्ते में बैठा हुआ है. इसी रास्ते से एक हाथी अपनी मस्त चाल चलते हुए आ रहा होता है. टाइगर की नजर तब तक उस पर नहीं पड़ी, जब तक वह उसके बहुत पास तक नहीं पहुंच गया. (फोटो/ Twitter) जंगली हाथी बीच रास्ते पर आराम से बैठे टाइगर के बहुत पास आ गया. जैसे ही टाइगर पीछे की ओर पलटकर देखता है, तो उसकी नजर हाथी पर पड़ती है. वैसे ही टाइगर अचानक वहां से उठता है और तेजी से दौड़ लगाकर भाग खड़ा होता है. (फोटो/ Twitter)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












