
बीच उड़ान में PAK डेलिगेशन की भारी बेइज्जती, काबुल में लैंडिंग से पहले यात्रा रद्द
AajTak
पाकिस्तानी संसदीय प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान के आधिकारिक दौरे पर निकले थे. जैसे ही उनका विमान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में उतरने वाला था ठीक उसी दौरान एटीसी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उनके विमान को लैंड करने की इजाजत नहीं दी और यात्रा को रद्द कर दिया गया.
पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बेइज्जती झेलनी पड़ी है. दरअसल अफगानिस्तान की यात्रा पर गए पाकिस्तानी संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे को अचानक उस वक्त समाप्त कर दिया गया जब उनका विमान वहां लैंड करने वाला था. इसके लिए अफगानिस्तान की तरफ से सुरक्षा खतरे का हवाला दिया गया जो अब पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को पच नहीं रहा है. (सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं) बता दें कि पाकिस्तानी संसदीय प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान के आधिकारिक दौरे पर निकले थे. जैसे ही उनका विमान काबुल में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में उतरने वाला था ठीक उसी दौरान एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उनके विमान को लैंड करने की इजाजत नहीं दी और यात्रा को रद्द कर दिया गया. यात्रा को रद्द किए जाने का फैसला उन्हें अफगानिस्तान के किसी बड़ी अधिकारी के जरिए नहीं बल्कि एटीसी के एक कर्मचारी के जरिए मिली जिसे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के लिए बेइज्जती माना जा रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा को इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि काबुल एयरपोर्ट को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया. हवाई अड्डे के बंद होने की सूचना मिलते ही वहां पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का विमान उतरने वाला था. कहा जा रहा है कि आपसी परामर्श के बाद यात्रा के लिए नई तारीखें तय की जाएंगी. हालांकि इस तरह बिना किसी पूर्व सूचना के यात्रा रद्द करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व पाकिस्तानी सीनेटर फरहतुल्लाह बाबर ने सवाल उठाया. उन्होंने पूछा कि आखिरकार अंतिम क्षणों में रहस्यमय तरीके से यात्रा को रद्द क्यों किया गया.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












