
बीच आसमान में फ्लाइट का दरवाजा खोलने लगा शख्स, महिला क्रू के साथ की अश्लील हरकत
AajTak
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक न्यू जर्सी के एरिक निकोलस गैपको (26 ) सिएटल से डलास जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार थे. जब प्लेन बीच आसमान में था, इस दौरान ही वह अजीब व्यवहार करने लगे. गैपको ने अपनी शर्ट उतारी और एक फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज कर दिया. इतना ही नहीं गैपको कैबिन क्रू के साथ संबंध बनाने की इच्छा भी व्यक्त करने लगा.
अमेरिका के न्यूजर्सी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अमेरिकी एयरलाइन की फ्लाइट में एक शख्स ने कैबिन क्रू के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की है. इतना ही नहीं यात्री ने उड़ती फ्लाइट में प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश भी की.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक न्यू जर्सी के एरिक निकोलस गैपको (26 ) सिएटल से डलास जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार थे. जब प्लेन बीच आसमान में था, इस दौरान ही वह अजीब व्यवहार करने लगे. गैपको ने अपनी शर्ट उतारी और एक फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज कर दिया. इतना ही नहीं गैपको कैबिन क्रू के साथ संबंध बनाने की इच्छा भी व्यक्त करने लगा.
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि गैपको काफी आक्रामक तरीके से पेश आ रहा है. इसके विपरीत फ्लाइट क्रू के सदस्य उसे शांत करने की कोशिश कर रहे हैं.
घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें गैपको चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है. वह जोर-जोर से चीखकर कह रहा है,'मैं समझदार हूं! मैं समझदार हूं!' एक दूसरे वीडियो में गैपको लोगों से कह रहा है कि वे लोग उसे चोट पहुंचान की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में आगे नजर आता है कि कुछ लोगों का ग्रुप बाथरूम के आसपास इकट्ठा हो गया है और गैपको ने खुद को अंदर से बंद कर लिया है.
हंगामा बढ़ने के बाद गैपको को काबू करने के लिए कैबिन क्रू के साथ- साथ यात्री भी आगे आए. उन्होंने इस मामले को अपने हाथों में लेते हुए गैपको के हाथ और पैर लचीली रस्सियों से बांध दिए. एक दूसरे वीडियो में शर्टलेस गैपको को उसके हाथ बंधे हुए गलियारे से नीचे ले जाते हुए दिखाया गया है.
इस हंगामे के बाद विमान को साल्ट लेक सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ले जाया गया. यहां लैंडिंग के बाद गैपको को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, उसने एयरपोर्ट पर भी अपना अभद्र व्यवहार जारी रखा, उसने हिरासत कक्ष का कांच का दरवाजा भी तोड़ दिया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











