
बीकानेर दलित युवती मर्डर केस... 15 दिन तक पीछा फिर अपहरण के बाद गैंगरेप
AajTak
बीकानेर के खाजूवाला इलाके में 20 साल की युवती हर रोज कंप्यूटर कोचिंग के लिए आया करती थी. पीड़ित पिता का आरोप है कि बीते 15 दिन से दिनेश विश्नोई नाम का युवक बेटी का पीछा कर रहा था. बेटी ने उसे ऐसा करने से मना भी किया था.
राजस्थान के बीकानेर में दलित युवती के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या किए जाने के केस में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. युवती के पिता का आरोप है कि एक युवक बेटी का पीछा किया करता था. 20 जून को बेटी कोचिंग के लिए गई हुई थी. तब युवक और दोनों पुलिसकर्मी बेटी को कमरे पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया. फिर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने दोनों पुलिस कांस्टेबल को कस्टडी में लिया है. शव को पोस्टमार्टम कराया गया है. एसपी के आदेश पर दोनों पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
दरअसल, बीकानेर के खाजूवाला इलाके में 20 साल की युवती हर रोज कंप्यूटर कोचिंग के लिए आया करती थी. पीड़ित पिता का आरोप है कि बीते 15 दिन से दिनेश विश्नोई नाम का युवक बेटी का पीछा कर रहा था. बेटी ने उसे ऐसा करने से मना भी किया था.
20 जून को सुबह 10 बजे बेटी जब कोचिंग आई हुई थी तब दिनेश विश्नोई ने खाजूवाला थाने के दो कांस्टेबल भागीरथ विश्नोई और मनोज विश्नोई के साथ मिल कर बेटी को अगवा कर लिया. इसके बाद उसे अपने दोस्त के कमरे पर ले गए. वहां पर बेटी के साथ दोनों पुलिस कांस्टेबल, दिनेश और 2-3 अन्य लोगों ने गैंगरेप किया. इस दौरान बेटी की मौत हो गई.
आरोप है कि आरोपियों ने हत्या करने के बाद युवती का शव खाजूवाला के सिनेमा हॉल के पास ले जाकर फैंक दिया ताकि हत्या और सामूहिक बलात्कार के जुर्म का छिपाया जा सके. घटना की खबर मिलते ही सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम समेत कई पुलिस अधिकारी और पांच थानों पुलिस खाजूवाला पहुंची थी.
बीजेपी ने दिया पीड़ित परिवार के साथ धरना
20 तारीख को घटना सामने आई थी. 20 तारीख से लेकर 21 तारीख तक दो दिन जमकर हंगामा हुआ. पीड़ित परिवार के साथ-साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खाजूवाला पुलिस थाने के सामने धरना दिया. पीड़ित परिवार की मांग थी कि पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जाए और अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








