बीएचयू अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में की गई सर्जरी, Photos
AajTak
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जहां पर आईएमएस बीएचयू में एक मरीज के दातों की सर्जरी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में की गई. वायरल फोटो में कुछ डॉक्टर एक मरीज के दातों की सर्जरी करते दिखाई दे रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जहां पर आईएमएस बीएचयू में एक मरीज के दांतों की सर्जरी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में की गई. वायरल फोटो में कुछ डॉक्टर एक मरीज के दांतों की सर्जरी करते दिखाई दे रहे हैं. ये फोटो आईएमस बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में सोमवार को हुई सर्जरी की बताई जा रही हैं, जब लंबे समय के लिए बिजली कट गई थी. अब इस मामले की जांच की जा रही है. (वायरल फोटो) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अस्पताल को न केवल पूर्वांचल का एम्स कहा जाता है, बल्कि यहां पर मिलने वाली सुविधाओं की तुलना भी दिल्ली के एम्स से की जाती है. लेकिन कुछ वायरल हुई तस्वीरों ने अस्पताल के दावों की पोल खोल कर रख दी. मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई दांतों की सर्जरी से हर कोई हैरान है. बताया जा रहा है कि पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार चिकित्सकों ने एक मरीज की सुबह करीब दस बजे सर्जरी शुरू की थी. ऑपरेशन के बीच 10.20 बजे बिजली चली गई तो चिकित्सक परेशान हो गए. ऑपरेशन में कोई बाधा न आए, इसलिए तुरंत चिकित्सकों ने मोबाइल टार्च जलाकर सर्जरी को जारी रखा. वायरल तस्वीरें बीएचयू अस्पताल के ट्रामा सेंटर परिसर में स्थित दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की बताई जा रही हैं. जिसमें अंधेरे के समय मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डॉक्टर सर्जरी करते दिखाई दे रहे हैं. इस बारे में बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रोफेसर विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई है और इस पर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में सभी को नोटिस सभी जारी कर दिया है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











