
बिहार: VIP सुप्रीमो ने BJP को याद दिलाया, 2020 में पलट जाता तो नहीं बनती NDA सरकार
AajTak
वीआईपी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा- हमारी पार्टी भी 24 सीटों पर बिहार विधान परिषद चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी. उन्होंने बीजेपी और जेडीयू के सीट बंटवारे पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा- 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी अपने आप को कमजोर समझ रही थी इसीलिए वीआईपी के साथ गठबंधन किया गया था.
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सुप्रीमो मुकेश साहनी ने ऐलान किया कि वह आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव में 24 सीट पर बीजेपी और जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करेंगे. वीआईपी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा- हमारी पार्टी भी 24 सीटों पर बिहार विधान परिषद चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












