
बिहार: RJD नेता साकेत सिंह और समर्थक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
AajTak
बताया जाता है कि जख्मी राजद नेता की मां मुखिया का चुनाव लड़ने वाली हैं. इसी को लेकर राजद नेता अपने पंचायत क्षेत्र में जनसम्पर्क के लिए निकले थे तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
बिहार में एक बार फिर से अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए हैं. सूबे के खगड़िया जिले में राजद नेता साकेत सिंह और उनके समर्थक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उनके एक समर्थक की मौत हो गई. वहीं, खुद साकेत सिंह भी बुरी तरह घायल हो गए हैं. चुनावी रंजिश में वारदात होने की आशंका बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि पंचायत चुनाव से पूर्व खगड़िया में बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए आपराधिक वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है. राजद के स्थानीय नेता और उनके एक समर्थक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद से इलाका पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











