
बिहार: RCP सिंह पर सियासी माहौल गरम, सतह पर आया JDU के अंदर का 'शीतयुद्ध'
AajTak
जनता दल यूनाइटेड केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा नहीं भेजेगी. उनकी जगह पार्टी की ओर से झारखंड जेडीयू के अध्यक्ष खिरू महतो राज्यसभा भेजे जाएंगे. खिरू महतो विधायक रह चुके हैं. इस संबंध में जेडीयू की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी गई है.
किसी ने सच कहा है- सियासत में कौन-कब पराया हो जाए और कब-कौन अपना हो जाए, ये कहा नहीं जा सकता. बिहार के सियासी पिच पर कल तक केंद्र के रास्ते बैटिंग करने वाले जदयू नेता आरसीपी सिंह की चर्चा चारों तरफ हो रही है. लेकिन आरसीपी सिंह जदयू नेतृत्व के फ्रेम से गायब हैं. इस गायब तस्वीर को लेकर जदयू के अंदर का शीतयुद्ध सतह पर आ गया है.
स्थिति ये हो गई है कि बिहार की सियासी फिजा में एक ही सवाल तैर रहा है- आरसीपी सिंह कहां हैं? और क्या वो केंद्र में इस्पात मंत्री के पद पर बने रहेंगे. हालांकि बीजेपी से बढ़ती नजदीकी के आधार पर आरसीपी सिंह ने कहीं ये बयान जरूर दे दिया है कि पीएम के आदेश का इंतजार करेंगे.
आरसीपी ने इशारों-इशारों में जदयू के फैसले को दिल पर लेते हुए गेंद पीएम नरेंद्र मोदी के पाले में डालकर अपने विरोधियों को थोड़ी देर के लिए अशांत कर दिया है. लेकिन क्या आरसीपी का रास्ता अलग हो गया है. ये सवाल भी बिहार के राजनीतिक जानकार करने लगे हैं. क्योंकि जब एनडीए के उम्मीदवार राज्यसभा सदस्य के नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे तो वहां जो फोटो सेशन हुआ, उस फ्रेम से आरसीपी सिंह गायब थे.
सबसे बड़ा सवाल है- क्या जदयू के अंदर जारी सियासी शीतयुद्ध सतह पर आ गया है. क्या आरसीपी सिंह अब अपना अलग रास्ता चुनेंगे? जवाब अभी किसी के पास नहीं है! सियासी पंडितों की मानें तो फिलहाल, विरोधी दल राजद और बीजेपी के अंदरखाने जदयू में मची इस कलह पर आनंद का माहौल है.
अब जरा आरसीपी सिंह के एक बयान पर गौर कीजिए. उन्होंने टिकट कटने पर कहा कि 'ये प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है, हम उनके पास जाएंगे और कहेंगे सर मेरे लिए क्या आदेश है...? वो मंत्री से कभी भी इस्तीफा मांग सकते हैं और हम कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं. नरेंद्र मोदी हमारे सर्वमान्य नेता हैं उनसे बात करेंगे सब लोग. हमें पार्टी ने अब तक कोई आदेश नहीं दिया है.'
आप इस जवाब के कई मायने निकाल सकते हैं. आखिर केंद्र में मंत्री रहने के दौरान आरसीपी को पीएम से ऐसा कौन-सा लगाव हो गया कि उनके अपने नेता नीतीश कुमार उनके बयानों के बीच शामिल नहीं हैं. इस जवाब के कई मायने और भी हैं, जिसमें आरसीपी दिखाना चाहते हैं कि हम आपके भरोसे ही नहीं हैं, हमने बीजेपी के अंदर अपनी सियासी क्रेडिबलिटी बना ली है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







